मुख्य समाचार

परिसीमन आयोग की अध्यक्ष ने किया नये कार्यालय का उद्घाटन

नई दिल्ली। परिसीमन आयोग के नये कार्यालय परिसर का उद्घाटन परिसीमन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा एवं सुशील चंद्रा, परिसीमन और निर्वाचन आयोग के सदस्य और अधिकारी उपस्थित थे। नया कार्यालय होटल अशोका की तीसरी मंजिल पर है। संविधान के अनुच्छेद 82 के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के निर्धारण करने के लिए केंद्र सरकार हर जनगणना के बाद परिसीमन आयोग का गठन करती है।

चार राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेशों के लिए पुनर्गठित परिसीमन आयोग ने मार्च 2020 से काम करना शुरू कर दिया था। इसकी अब तक चार बैठक हो चुकी है। आयोग के सदस्य के रूप में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को प्रतिनिधित्व दिया गया है। परिसीमन आयोग ने संबधित जिलों से आंकड़ा इकठ्ठा करने का काम भी पूरा कर लिया है। नये कार्यालय खुलने से यह उम्मीद की जा रही है कि सदस्यों के साथ परिसीमन विषय पर चर्चा शीघ्र शुरू होगी और प्रक्रिया पर तेजी से काम हो सकेगा। 


संबंधित खबरें