मुख्य समाचार

बीआईए के नये सत्र के लिए सभी निर्विरोध निर्वाचित

पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सत्र 2020-21 के लिए सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं। रामलाल खेतान चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। तीनों वर्तमान उपाध्यक्ष ओ.पी.सिंह, संजय भरतिया एवं सुधीर चंद्र अग्रवाल पुनः निर्वाचित किये गये हैं। 

आशीष रोहतगी नये महासचिव होंगे। वर्तमान महासचिव महावीर बिदासरिया का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। कोषाध्यक्ष सुजय सौरभ पुनः निर्वाचित किये गये हैं। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 22 से 30 सितंबर के बीच होगी। वार्षिक आमसभा में ही औपचारिक रूप से नयी कार्यकारिणी का गठन होगा। कार्यकारिणी परिषद के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नामांकन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2020 थी। 
 


संबंधित खबरें