नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को राष्ट्र ने श्रद्धांजलि दी है। पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। साथ ही महान दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि भी दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस उन सभी अनुकरणीय खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उत्सव मनाने का विशिष्ट दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके साथ ही हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाड़ियों का तप और दृढ़ संकल्प निश्चित तौर पर उत्कृष्ट है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका हॉकी स्टिक से जुड़ा विलक्षण जादू कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। हमारे प्रतिभाशाली एथलीट की कामयाबी में उनके परिवार, कोच और सहायक कर्मचारियों के उल्लेखनीय सहयोग की सराहना का भी विशेष दिन है।