मुख्य समाचार

कोविड 19 : 2078 नये केस, पटना से 254

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते हुए 1,35,013 हो गई है। 30 अगस्त को 2078 नये केस मिले हैं। इनमें पटना जिला से 254, मधुबनी से 116, सहरसा से 112, पूर्णिया से 100, मुजफ्फरपुर से 84, भागलपुर से 102, बेगूसराय से 89, मोतिहारी से 80, रोहतास से 50, गया से 46 एवं नालंदा से 49 मरीज हैं। 9 की मौत भी हो गई है। सूबे में वर्तमान में 17019 एक्टिव केस हैं। अब तक 1,17,305 मरीज स्वस्थ एवं 688 की मौत हो चुकी है। 

अररिया से 101, सारण से 47, कटिहार से 46, गोपालगंज से 40, समस्तीपुर से 56, वैशाली से 29, भोजपुर से 79, बक्सर से 18, बेतिया से 78, सीवान से 17, नवादा से 15, मुंगेर से 23, खगड़िया से 12 एवं जहानाबाद से 46 नये केस हैं। इसी तरह औरंगाबाद से 64, मधेपुरा से 48, दरभंगा से 29, जमुई से 30, सुपौल से 42, बांका से 33, सीतामढ़ी से 24, लखीसराय से 14, किशनगंज से 31, शेखपुरा से 18, कैमूर से 15, अरवल से 33 और शिवहर से 11मामले हैं।    

संक्रमण के मामले में पटना के बाद क्रमशः मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं मोतिहारी जिले हैं। पटना से पॉजिटिव केस 20889 है। इनमें 18481 मरीज स्वस्थ और 161 की मौत हो चुकी है। राहत यह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।  
 


संबंधित खबरें