नई दिल्ली। राजीव कुमार ने भारत के नये चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही वे अब मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ गए हैं। राजीव कुमार की नियुक्ति निवर्तमान चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की जगह की गई है। लवासा मनीला में एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।
राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फरवरी 2020 में भारत सरकार के वित्त सचिव से वे सेवानिवृत्त हुए। अप्रैल 2020 से 31 अगस्त तक सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। केंद्र के साथ बिहार और झारखंड के अपने राज्य कैडर में विभिन्न मंत्रालयों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी ।