नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने 2021 वर्ष के लिए सभी तरह के कैलेंडर, डायरी, शेड्यूलर और अन्य सामान की छपाई पर रोक के लिए निर्देश जारी किया है। सभी मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम एवं सार्वजनिक बैंक को जारी निर्देश में कहा गया है कि पहले इन सामान की भौतिक प्रारूप में छपाई होती थी। अब इन्हें डिजिटल रूप में जारी किया जायेगा।
वर्तमान परिस्थिति में दुनिया तेजी से डिजिटल साधनों की ओर बढ़ रही है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने इस सर्वोत्तम कार्य प्रणाली को व्यवहार में लाने का फैसला लिया है।