नई दिल्ली। पंद्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक चार सितंबर को होगी। बैठक में जीडीपी में वृद्धि, केंद्र और राज्यों के करों में आधिक्यता, जीएसटी से संबधित मुआवजा, राजस्व घाटा अनुदान और राजकोषीय घाटे को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह और सभी सदस्य शामिल होंगे। सलाहकार परिषद के सदस्य में पिनाकी चक्रवर्ती, डॉ प्राची मिश्रा, डॉ ओंकार गोस्वामी, डॉ साजिद जेड चेनॉय, नीलकंठ मिश्रा, डॉ रथिन रॉय, डॉ डी.के. श्रीवास्तव, डॉ अरविंद अंबानी, डॉ एम. गोविंदा राव, डॉ सुदीप्तो मुंडले, डॉ शंकर आचार्य, डॉ प्रोनाब सेन और डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम शामिल हैं।