नई दिल्ली। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने लगभग 12 लाख कंपनियों को एक बड़ी राहत दी है। इसके तहत 2019-20 के लिए वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने की समय सीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2020 कर दी गई है।
मंत्रालय ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) को औपचारिक आवेदन दाखिल करने और शुल्क के भुगतान के बिना आदेश जारी करने के निर्देश दिए। यहां तक कि पहले से ही दाखिल किए गए आवेदन जिन्हें न तो अनुमोदित किया गया है और न ही अस्वीकार किया गया है को भी इस राहत के योग्य माना गया है।
कोविड 19 के कारण एजीएम के लिए समय बढ़ाने संबंधी विभिन्न संघों की मांग को देखते हुए समय सीमा बढ़ायी गई है। यह पहली बार है कि इस तरह की राहत सभी कंपनियों को मिली है।