पटना। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थिति में उत्कृष्ट सेवा के लिए बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने 15 लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में संजय सत्यदर्शी, डाॅ संजीव कुमार, डाॅ अजय सिन्हा, अजय कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कमल नोपानी, रेश्मा प्रसाद, धीरेंद्र गुप्ता एवं डाॅ तुलिका सिंह हैं।

इस मौक पर एसोसिएशन के कुछ वरीय सदस्य मौजूद थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि अप्रत्याशित संकटकाल में समाज के सभी लोगों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। सम्मानित किये जाने वाले लोगों की संख्या अधिक है, लेकिन सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप आज 15 लोगों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया। यह कड़ी आगे भी जारी रहेगी।