मुख्य समाचार

हरदीप सिंह 12 को दरभंगा व देवघर एयरपोर्ट का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी 12 सितंबर को दरभंगा और देवघर एयरपोर्ट निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए दौरा करेंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) इन एयरपोर्ट को विकसित कर रहा है। ये एयरपोर्ट इन क्षेत्रों के समग्र आर्थिक विकास में योगदान करेंगे। 

एएआई क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करने के लिए सिविल एन्क्लेव विकसित कर रहा है। 1,400 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बोइंग 737-800 जैसे विमानों के उतरने लिए रनवे का निर्माण और अन्य कार्य जारी है। 

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट को एएआई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और राज्य सरकार के सहयोग से विकसित कर रहा है। 401.34 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का विकास कार्य शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट 653.75 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसका टर्मिनल भवन 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट 2,500 मीटर लंबे रनवे के साथ एयर बस-320 जैसे विमानों के लिए उपयुक्त होगा। 
 


संबंधित खबरें