मुख्य समाचार

बांका में एलपीजी प्लांट का उद्घाटन करेंगे पीएम 

पटना। बिहार से जुड़ी पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की 901 करोड़ की तीन योजनाओं का प्रधानमंत्री 13 सितंबर को शुभारंभ करेंगे। बांका जिले में 131 करोड़ की लागत से एलपीजी बोटलिंग प्लांट, 634 करोड़ की लागत से दुर्गापुर-बांका की 193 किमी लंबी पाइपलाइन एवं 136 करोड़ की लागत से पूर्वी चंपारण में न्यू एलपीजी प्लांट का उद्घाटन होगा। जानकारी डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दी। समारोह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे।
 


संबंधित खबरें