पटना। हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के दूसरी बार उपसभापति चुने गए हैं। उन्होंने विपक्ष की ओर से आरजेडी उम्मीदवार मनोज झा को पराजित किया। एनडीए उम्मीदवार हरिवंश के उपसभापति निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिवंश जी कलम के धनी हैं। सामाजिक कार्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में इनका अमूल्य योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि पिछली बार की तरह इस बार भी वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।