मुख्य समाचार

छह जिलों में वज्रपात से 15 की मौत  

पटना। वज्रपात से छह जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई है। मृतक गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, सारण, कैमूर और वैशाली जिलों से हैं। मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है।  

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के समय-समय पर जारी सुझावों का पालन करें। खराब मौसम में घरों में ही रहें। 
 


संबंधित खबरें