मुख्य समाचार

बिजली के फिक्स्ड चार्ज को माफ करने की अपील

पटना। लाॅकउाउन के कारण राज्य के औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस कारण जून से अगस्त 2020 तक बिजली के फिक्स्ड चार्ज को पूरी तरह माफ करने की अपील बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने की है। इस अवधि में केवल बिजली की वास्तविक खपत का चार्ज लेने का आग्रह किया गया है। अप्रैल एवं मई में इस तरह की सुविधा दी गई थी।

चैंबर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में में यह आवश्यक हो गया है कि राज्य में स्थित औद्योगिक इकाई एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रियायत मिले। इससे कारोबारी अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को गति प्रदान कर राज्य के आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। चैंबर ने इस संबंध में डिप्टी सीएम, उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव, उद्योग सचिव एवं ऊर्जा सचिव को पत्र लिखा है।  
 


संबंधित खबरें