मुख्य समाचार

बक्सर तक दिल्ली-गाजीपुर सड़क का हो विस्तार : सीएम  

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि दिल्ली-लखनऊ-गाजीपुर आठ लेन कीे सड़क को बक्सर से जोड़ दिया जाए। गाजीपुर से बक्सर की दूरी सिर्फ 17 किलोमीटर है। इससे बिहार को काफी फायदा होगा। इससे दिल्ली और लखनऊ के लिए बिहार को एक और वैकल्पिक सड़क मिल जायेगी।

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सात मीटर चौड़ी सड़क बन रही है। इसे भी फोरलेन बनाया जाए। इससे काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बिहार की 350 किलोमीटर लंबी नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे थे।
 


संबंधित खबरें