पटना। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। गंगा के निकटवर्ती कुछ जिलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के कार्यकारी प्रमुख आनंद शंकर ने बताया कि इस दौरान लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। किसानों को वज्रपात से बचाव के लिए पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी गई है। भारी बारिश से बिजली सेवा बाधित एवं नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है।