मुख्य समाचार

एसपी बालासुब्रमण्यम नहीं रहे, सीएम ने व्यक्त की संवेदना 

पटना। गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाये। उन्हें कला एवं संगीत के क्षेत्र में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। 

प्लेबैक सिंगिंग के लिए बालासुब्रमण्यम को छह बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी मिले। साथ ही उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से संगीत एवं सिनेमा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने आत्मा की चिर शांति, उनके परिजन एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का निधन चेन्नई के एक अस्पताल में शुक्रवार को हो गया। 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम कोरोना से पीड़ित थे। चर्चित फिल्म एक दूजे के लिए, मैंने प्यार किया, साजन, हम आपके हैं कौन, चेन्नई एक्सप्रेस में उन्होंने अपनी आवाज दी थी। 
 


संबंधित खबरें