मुख्य समाचार

डीआरएम एवं नगर आयुक्त सम्मानित  

पटना। पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा एवं दानापुर रेल मंडल के प्रबंधक सुनील कुमार को बीआईए ने सम्मानित किया। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति में प्रशंसनीय कार्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान दिया गया। 

बीआईए का शिष्टमंडल अध्यक्ष राम लाल खेतान के नेतृत्व में दोनों अधिकारियों को उनके कार्यालय में जा कर सम्मान पत्र, पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में सुजय सौरभ, मनीष तिवारी, नरेंद्र कुमार एवं विष्णु चौधरी शामिल थे।  
 


संबंधित खबरें