मुख्य समाचार

आयकर विभाग ने शुरू किया छापेमारी अभियान

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने एक जाने-माने व्यावसायिक समूह के 20 व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की है। समूह आवश्यक वस्तु, वनस्पति घी के उत्पादन, रियल स्टेट और चाय बागान से जुड़े कई क्षेत्रों में व्यवसाय करता है। इस ग्रुप की रियल स्टेट परियोजना कोलकाता में है।

समूह की अधिकतर कंपनियों में पारिवारिक सदस्य ही निदेशक के तौर पर नियुक्त हैं और कोई भी व्यवसाय वास्तविक प्रतीत नहीं होता। कुछ ही कारोबार के आयकर दाखिल किए जाते रहे हैं। आरओसी के रिटर्न भी दाखिल नहीं किए गए हैं। प्राथमिक आकलन अनुसार नकद लेनदेन के 40 करोड़ के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। रियल स्टेट परियोजना के लिए अग्रिम तौर पर प्राप्त 80 करोड़ रुपये की भी जांच की जा रही है। 

ग्रुप की ऐसी ही एक कंपनी ने 2014 के बाद से कोई व्यापार नहीं किया है। यद्यपि इसने सात करोड़ रुपये की नकद बिक्री दर्शायी है। यह नकदी कोलकाता के बैंक खातों में जमा की गई है जबकि नकद बिक्री बही खाते में झारखंड से दर्शाई गई है। छापेमारी के दौरान हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और हाथ से लिखी डायरियां जब्त की गई हैं। कुछ डायरियों में दर्ज विवरण संकेत करता है कि लोन नकद में लिए और दिए गए हैं। 
 


संबंधित खबरें