पटना। आईजीआईएमएस के साथ रोटरी पाटलिपुत्र ने राष्ट्रीय पोषण माह मनाया। आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर तक किया गया। समापन समारोह में आईजीआईएमएस के निदेशक डॉक्टर एन.आर.विश्वास समेत कई डॉक्टर को प्रतीक चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आईजीआईएमएस परिसर में मरीज एवं अभिवावकों के बीच टॉक शो का आयोजन किया गया। पोषण पर आधारित पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता में 42 डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने पोषण कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।

जूरी की भूमिका में प्रो. ब्यूटी, प्रो वाजपेई एवं मदन गोपाल थेे। इस मौके पर डॉक्टर पल्लवी, डॉ मनीषा, डॉ राहुल रंजन, रोटेरियन विनोद चौधरी, वीणा जैन, सुषमा रिटोलिया, अनिल रिटोलिया, सच्चिदानंद, डॉ अनिता अम्बष्ठ एवं अंजनी सिन्हा मौजूद थे।