पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) की 76वीं वार्षिक आमसभा में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। सदस्यों ने वर्ष 2020-21 के लिए छह पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकारिणी परिषद के 21 सदस्यों का चुनाव किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राम लाल खेतान, उपाध्यक्ष पद पर संजय भरतिया, सुधीर अग्रवाल एवं ओपी सिंह पुनः निर्वाचित हुए हैं। आशीष रोहतगी महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुजय सौरभ पुनः निर्वाचित किये गये। कार्यकारिणी परिषद के 21 पदों के विरुद्ध 19 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया।

कार्यकारिणी परिषद के विभिन्न प्रमंडलों के लिए आरक्षित नौ पदों के विरुद्ध केवल दो प्रमंडलों से ही नामांकन प्राप्त हुआ और दोनों निर्विरोध चुने गये। रिक्त सात पदों पर नियुक्ति नई कार्यकारिणी परिषद करेगी। आम सभा में बियाडा एंड इंडस्ट्रियल लैंड, एनर्जी, बैंकिंग एंड फिनांस, रेलवे, रोड एंड ब्रिज, टैक्सेशन, लेबर लाॅ, सर्विस सेक्टर, आईटी एवं प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विस प्रोवाइडर्स पर संकल्प पास किया गया।