मुख्य समाचार

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, उत्पाद आयुक्त को हटाया 

पटना। निर्वाचन आयोग ने बिहार के उत्पाद आयुक्त बी. कार्तिकेय धनजी को उनके पद से हटा दिया है। बी.कार्तिकेय 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की तैयारी से आयोग की टीम संतुष्ट नहीं हुई। उत्पाद आयुक्त मादक पदार्थों की रोक से संबंधित खास प्रेजेंटेशन पेश नहीं कर सके। ऐसी स्थिति में आयोग ने कार्रवाई करते हुए तत्काल उन्हें पद से हटा दिया।  

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिहार दौरे पर है। साथ में निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा एवं राजीव कुमार भी हैं। टीम ने चुनाव की तैयारियों को लेकर आज इनफोर्समेंट एजेंसी, कई जिलों के डीएम एवं एसपी और राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। टीम एक अक्टूबर को गया में समीक्षा बैठक करेगी।  

इससे पहले आयोग की टीम ने 29 सितंबर को बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास, एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र कुमार एवं एडीजी अभियान सुशील खोपड़े के साथ समीक्षा बैठक की। 
 


संबंधित खबरें