मुख्य समाचार

विधानसभा चुनाव : पहले चरण की 71 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

पटना। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। इसके लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी। नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह सात से संध्या छह बजे तक है।   

इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान : भागलपुर जिला के सुल्तानगंज और कहलगांव , पटना जिला के मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी सीट), पालीगंज एवं बिक्रम , बांका, अमरपुर, धोरैया (एससी सीट), बेलहर, कटोरिया (एसटी सीट), मुंगेर, जमालपुर, तारापुर, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, शेखपुरा, बरबीघा, आरा, जगदीशपुर, संदेश, बरहरा, अगिआंव (एससी), तरारी, शाहपुर, बक्सर, ब्रहमपुर, डुमरांव, राजपुर (एससी), भभुआ, रामगढ़, मोहनियां (एससी), चैनपुर, सासाराम, चेनारी (एससी), करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, कराकाट।  

अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदमपुर (एससी), औरंगाबाद, गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुंबा (एससी), रफीगंज, गया, बोधगया (एससी), गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), टेकारी, नवादा, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली (एससी), हिसुआ, गोविंदपुर, वारसलीगंज, जमुई, झाझा, चकाई, सिकंदरा (एससी)।          
 


संबंधित खबरें