पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिहटा स्थित एनडीआरएफ के कर्मियों ने पौधारोपण किया। नौवीं वाहिनी के कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण एवं धरती को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
कमांडेंट विजय सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम बिहटा के साथ रीजनल रेस्पांस सेंटर सुपौल, देवघर, रांची समेत कई जगहों पर किया गया। इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यपथ पर राष्ट्रपिता के बताये सत्य और अहिंसा के आदर्श मार्ग का पालन करना चाहिए। एनडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।