मुख्य समाचार

विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी लोजपा

पटना/नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चिराग पासवान ने की। 

पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन है। राजकीय स्तर पर एवं विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से वैचारिक मतभेद है। इस कारण बिहार में लोजपा ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लोजपा ने यह भी कहा है कि चुनाव परिणाम के बाद अगर परिस्थिति बनी, तो भाजपा के साथ मणिपुर माॅडल पर बिहार में सरकार बना सकते हैं।

एनडीए में शामिल लोजपा विधानसभा चुनाव में 143 सीटों की मांग कर रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी ने इतनी ही सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। 2015 विधानसभा चुनाव में लोजपा का भाजपा के साथ गठबंधन था। पार्टी ने 42 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किया, लेकिन मात्र दो सीट पर ही सफलता मिली।    
 


संबंधित खबरें