मुख्य समाचार

दूसरे चरण की 94 सीट के लिए नौ अक्टूबर से नामांकन

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को है। आयोग नौ अक्टूबर को अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर को समाप्त हो गई। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होगा। 

दूसरे चरण में इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान : पटना साहिब, बांकीपुर, कुम्हरार, फुलवारी, दानापुर, दीघा, मनेर, फतुहा, बख्तियारपुर, नालंदा, बिहारशरीफ, राजगीर (एससी सीट), हरनौत, हिलसा, इस्लामपुर, अस्थावां, भागलपुर, नाथनगर, पीरपैंती (एससी), गोपालपुर, बिहपुर, बेतिया, नौतन, चनपटिया, मोतिहारी जिला के मधुबन, पिपरा, कल्याणपुर, केसरिया, गोविंदगंज, हरसिद्धी (एससी), शिवहर, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बेलसंड।

मधुबनी, राजनगर (एससी), झंझारपुर, फूलपरास, दरभंगा ग्रामीण, अलीनगर, बेनिपुर, गौरा बराम, कुशेश्वर स्थान (एससी), मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज, पारू, बरूराज, कांटी, मीनापुर, गोपालगंज, बैकुंठपुर, बरोली, कुचायकोट, भोरे (एससी), हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बरहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज।

छपरा, सोनपुर, परसा, अमनौर, गरखा (एससी), मढ़ोरा, तरैया, बनियापुर, मांझी, एकमा, वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, राजापाकर (एससी), राघोपुर, महनार, समस्तीपुर जिला के उजियारपुर, मोहिउद्दीन नगर, बिभूतिपुर, रोसरा (एससी), हसनपुर, बेगूसराय, बखरी (एससी), साहेबपुर कमाल, मटिहानी, तेघरा, बछवारा, चेरिया बरियारपुर, खगड़िया, परबत्ता, बेलदौर, अलौली (एससी)।
 


संबंधित खबरें