मुख्य समाचार

पीयूष गोयल को उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश जारी किया है। 

रामविलास पासवान का निधन आठ अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। तीन अक्टूबर को उनके हार्ट की सर्जरी भी हुई थी। उनकी स्मृति में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दो मिनट का मौन भी रखा। मंत्रिमंडल ने अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने को मंजूरी दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रामविलास बिहार के लोकप्रिय नेताओं में एक थे और उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त था। वे शोषितों की आवाज थे और हमेशा समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए काम करते रहे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार और पूरे देश की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति  हार्दिक संवेदना प्रकट किया है।
 


संबंधित खबरें