मुख्य समाचार

जयप्रकाश नारायण को पीएम व सीएम ने किया नमन 

पटना/नई दिल्ली। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण का उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने भारत की आजादी के लिए वीरता पूर्वक लड़ाई लड़ी। जब भारतीय लोकतंत्र खतरे में था तब उन्होंने इसे संरक्षित करने के लिए विशाल जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके लिए राष्ट्रीय हित और जनकल्याण सर्वोपरि था। आज का दिन देश के लिए उनके विचारों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है।
 


संबंधित खबरें