मुख्य समाचार

तीसरे चरण की 78 सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू  

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को है। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों के लिए मतदान होगा। 

तीसरे चरण में इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान : बेतिया जिला के वाल्मीकिनगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, मोतिहारी, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, चिरैया, ढाका, सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी, सुरसंड, परिहार, बथनाहा (एससी), रीगा।

मधुबनी जिला के बेनीपट्टी, बिस्फी, लौकही, बाबूबरही, खजौली, हरलाखी, सुपौल, निर्मली, पिपरा, त्रिवेणीगंज (एससी), छतरपुर, अररिया, नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, जोकीहाट, सिकटी, किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधमन।

पूर्णिया, धमदाहा, रूपौली, बनमनखी (एससी), कसबा, बैसी, अमौर, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (एसटी), बरारी, कोढ़ा (एससी), मधेपुरा, सिंहेश्वर (एससी), आलमनगर, बिहारीगंज, सहरसा, महिषी, सोनबरसा, सिमरी बख्तियारपुर।

दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, मुजफ्फरपुर, कुरहनी, सकरा (एससी), बोचहां (एससी), औराई, गायघाट, वैशाली जिला के पातेपुर, महुआ, समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, वारिशनगर, कल्याणपुर (एससी)।       

पहले चरण में 71 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर थी जबकि दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए नामांकन 16 अक्टूबर तक होगा। 
 


संबंधित खबरें