मुख्य समाचार

सीएम ने दी दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं    

पटना। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। 

सीएम ने प्रदेशवासियों सेे आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा को पारस्परिक सद्भाव, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिलजुलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहना जरूरी है। संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेेंसिंग है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। 
 


संबंधित खबरें