पटना। पटना जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज एवं बिक्रम में विधानसभा चुनाव पहले चरण में 28 अक्टूबर को है। शेष नौ विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब, बांकीपुर, कुम्हरार, फुलवारी, दानापुर, दीघा, मनेर, फतुहा एवं बख्तियारपुर में चुनाव दूसरे चरण में तीन नवंबर को होगा।
पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची की तीसरी कड़ी में पटना जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र, आरा, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर जिलों के 27 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। इससे पहले गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर जिला के कहलगांव एवं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा एवं जमुई जिलों के अंतर्गत 44 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विधानसभा क्षेत्र एवं उम्मीदवारों के नाम :
मोकामा - अनंत कुमार सिंह (आरजेडी), राजीव लोचन नारायण सिंह (जदयू), सुरेश सिंह निषाद (लोजपा), दिलराज रौशन (रालोसपा)
बाढ़ - ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (भाजपा), सत्येंद्र बहादुर (कांग्रेस), राकेश कुमार (रालोसपा), श्याम देव प्रसाद सिंह (जन अधिकार पार्टी-जाप)
मसौढ़ी - नूतन पासवान (जदयू), रेखा देवी (आरजेडी), परशुराम कुमार (लोजपा), राज कुमार राम (बसपा), जीतेंद्र कुमार (एनसीपी)
पालीगंज - संदीप सौरभ (सीपीआई एमएल), जयवर्धन यादव (जदयू), डाॅ उषा विद्यार्थी (लोजपा), मधु मंजरी (रालोसपा), मनीष कुमार (शिवसेना)
बिक्रम - अतुल कुमार (भाजपा), सिद्धार्थ सौरभ (कांग्रेस), चंद्रशेखर यादव (जाप)।
आरा - अमरेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा), क्यूमुद्दीन अंसारी (सीपीआई एमएल), प्रवीण कुमार सिंह (रालोसपा), ब्रजेश कुमार सिंह (जाप)
संदेश - विजेंद्र यादव (जदयू), किरण देवी (आरजेडी), शिव शंकर प्रसाद (रालोसपा), बबन कुमार (जाप)
बरहरा - राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा), सरोज यादव (आरजेडी), सियामति राय (रालोसपा), रघुपति यादव (जाप)
अगिआंव - मनोज मंजिल (सीपीआई एमएल), प्रभुनाथ प्रसाद (जदयू), राजेश्वर पासवान (लोजपा), मनुराम राठौर (रालोसपा)
तरारी - कौशल कुमार विद्यार्थी (भाजपा), सुदामा प्रसाद (सीपीआई एमएल), संतोष सिंह चंद्रवंशी (रालोसपा), संजय राय (जाप)
शाहपुर - मुन्नी देवी (भाजपा), राहुल तिवारी (आरजेडी), वेदप्रकाश (रालोसपा), राकेश कुमार मिश्रा (जाप)
जगदीशपुर - सुषुम लता (जदयू), राम विशुन सिंह (आरजेडी), भगवान सिंह कुशवाहा (लोजपा), दिनेश कुमार सिंह (जाप), श्याम नंदन (बसपा)।
बक्सर - परशुराम चौबे (भाजपा), संजय कुमार तिवारी (कांग्रेस), निर्मल कुमार सिंह (रालोसपा)
ब्रहमपुर - जयराज चौधरी (वीआईपी), शंभु नाथ यादव (आरजेडी), हुलास पांडेय (लोजपा), परमानंद यादव (जाप), जटाधारी (बसपा)
राजपुर - संतोष कुमार निराला (जदयू), विश्वनाथ राम (कांग्रेस), निर्भय कुमार निराला (लोजपा), संजय राम (बसपा)
डुमरांव - अजीत कुमार सिंह (सीपीआई एमएल), अंजुम अरा (जदयू), अखिलेश कुमार सिंह (लोजपा), श्रीकांत सिंह (जाप)।
भभुआ - रिंकी रानी पांडेय (भाजपा), भरत बिंद (आरजेडी), वीरेंद्र कुमार सिंह (रालोसपा), रामचंद्र सिंह यादव (जाप)
चैनपुर - बृज किशोर बिंद (भाजपा), प्रकाश कुमार सिंह (कांग्रेस), जामा खां (बसपा)
रामगढ़ - अशोक कुमार सिंह (भाजपा), सुधाकर सिंह (आरजेडी), राम वचन राम (एनसीपी), अंबिका सिंह (बसपा)
मोहनियां - निरंजन राम (भाजपा), संगीता कुमारी (आरजेडी), सुमन देवी (रालोसपा), राजेश कुमार राम (एनसीपी)।
सासाराम - अशोक कुमार (जदयू), राजेश कुमार गुप्ता (आरजेडी), रामेश्वर प्रसाद (लोजपा), आशुतोष सिंह (एनसीपी)
चेनारी - मुरारी प्रसाद गौतम (कांग्रेस), ललन पासवान (जदयू), चंद्रशेखर पासवान (लोजपा), भजुराम (एनसीपी),
करगहर - वशिष्ठ सिंह (जदयू), संतोष कुमार मिश्रा (कांग्रेस), राकेश कुमार सिंह (लोजपा), सीमा कुमारी (जाप), उदय प्रताप सिंह (बसपा)
दिनारा - जय कुमार सिंह (जदयू), विजय कुमार मंडल (आरजेडी), राजेश सिंह (रालोसपा), राजेंद्र प्रसाद सिंह (लोजपा), अरूण कुमार सिंह (जाप)
नोखा - नागेंद्र चंद्रवंशी (जदयू), अनिता देवी (आरजेडी), अखिलेश्वर प्रसाद सिंह (रालोसपा), कृष्ण कबीर (लोजपा), अनिता यादव (जाप)
काराकाट - अरूण सिंह (सीपीआई एमएल), राजेश्वर राज (भाजपा), मालती सिंह (रालोसपा), उमेश कुमार (जाप)
डेहरी - सत्यनारायण सिंह (भाजपा), बहादुर सिंह (आरजेडी), समीर कुमार (जाप), सोना देवी (बसपा)।