मुख्य समाचार

बिहार बिजनस-टूरिज्म कॉन्क्लेव 25 अक्टूबर को 

पटना। बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने बिहार बिजनस-टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन 25 अक्टूबर को किया हैै। जूम पर आयोजन भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से हैै । कॉन्क्लेव का उद्देश्य यूएसए में बिहार के व्यवसाय और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करना है।   

इसमें अमेरिका में भारतीय कौंसल जनरल रंधीर जायसवाल, बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, अमेरिकन लेखक डार्ले न्यूमेन, वक्ता नुपुर निशिथ, एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल ले रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए https://m.facebook.com/bjanaus/live/ पर संपर्क कर सकते हैं। 
 


संबंधित खबरें