पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 31371 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का प्रतिशत 55.69 रहा। 2015 के विधानसभा चुनाव में इन जिलों में मतदान का प्रतिशत 54.75 था।
मतदान का प्रतिशत सर्वाधिक कैमूर जिला में 62.68 जबकि सबसे कम नवादा और मुंगेर जिले में करीब 50 प्रतिशत है। जमुई जिला के चकाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत 65.83 है। मुंगेर जिला के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान 46.39 प्रतिशत हुआ।
कैमूर जिला- (चार विधानसभा क्षेत्र) - 62.68 प्रतिशत
जमुई जिला- (चार विधानसभा क्षेत्र) - 60.30 प्रतिशत
बांका जिला- (पांच विधानसभा क्षेत्र) - 59.65 प्रतिशत
पटना जिला - (मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम विधानसभा क्षेत्र) - 56.07 प्रतिशत
भागलपुर जिला - (कहलगांव, सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र) - 57.04 प्रतिशत
लखीसराय जिला- (दो विधानसभा क्षेत्र) - 54.05 प्रतिशत
शेखपुरा जिला- (दो विधानसभा क्षेत्र) - 54.59 प्रतिशत
मुंगेर जिला - (दो विधानसभा क्षेत्र) - 50.12 प्रतिशत
भोजपुर जिला- (सात विधानसभा क्षेत्र) - 51.85 प्रतिशत
बक्सर जिला - (चार विधानसभा क्षेत्र) - 55.50 प्रतिशत
रोहतास जिला- (सात विधानसभा क्षेत्र) - 54.09 प्रतिशत
अरवल जिला- (दो विधानसभा क्षेत्र) - 55.63 प्रतिशत
जहानाबाद जिला- (तीन विधानसभा क्षेत्र) - 55.21 प्रतिशत
औरंगाबाद जिला- (छह विधानसभा क्षेत्र) - 55.58 प्रतिशत
गया जिला- (दस विधानसभा क्षेत्र) - 58.65 प्रतिशत
नवादा जिला- (पांच विधानसभा क्षेत्र) - 50.01 प्रतिशत