मुख्य समाचार

तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए मतदान , मैदान में 1463 उम्मीदवार

पटना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर (मंगलवार) को है। इस चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए मतदान होगा। 1463 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 146 महिलाएं एवं एक ट्रांसजेंडर हैं। 2,86,11,164 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

 निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष एवं स्वस्थ चुनाव कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 41362 मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट के साथ पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है।   

राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्टेट काॅल सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संचालित रहेगा। मतदाता 1800-345-1950 पर काॅल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। जिला स्तरीय काॅल सेंटर 1950 पर भी डायल कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में टेलीफोन नंबर 0612-2215978 भी कार्यरत रहेगा। कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत सभी बूथों पर हैंड सेनिटाइजर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, दस्ताना एवं फेस शील्ड की व्यवस्था की गई है।

इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान : पटना साहिब, बांकीपुर, कुम्हरार, फुलवारी, दानापुर, दीघा, मनेर, फतुहा, बख्तियारपुर, नालंदा, बिहारशरीफ, राजगीर (एससी सीट), हरनौत, हिलसा, इस्लामपुर, अस्थावां, भागलपुर, नाथनगर, पीरपैंती (एससी), गोपालपुर, बिहपुर, बेतिया, नौतन, चनपटिया, मोतिहारी जिला के मधुबन, पिपरा, कल्याणपुर, केसरिया, गोविंदगंज, हरसिद्धी (एससी), शिवहर, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बेलसंड।

मधुबनी, राजनगर (एससी), झंझारपुर, फूलपरास, दरभंगा ग्रामीण, अलीनगर, बेनिपुर, गौरा बराम, कुशेश्वर स्थान (एससी), मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज, पारू, बरूराज, कांटी, मीनापुर, गोपालगंज, बैकुंठपुर, बरोली, कुचायकोट, भोरे (एससी), हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बरहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज।

छपरा, सोनपुर, परसा, अमनौर, गरखा (एससी), मढ़ोरा, तरैया, बनियापुर, मांझी, एकमा, वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, राजापाकर (एससी), राघोपुर, महनार, समस्तीपुर जिला के उजियारपुर, मोहिउद्दीन नगर, बिभूतिपुर, रोसरा (एससी), हसनपुर, बेगूसराय, बखरी (एससी), साहेबपुर कमाल, मटिहानी, तेघरा, बछवारा, चेरिया बरियारपुर, खगड़िया, परबत्ता, बेलदौर, अलौली (एससी)।
 


संबंधित खबरें