पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार पटना शहर में 80 साल से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए उबेर की मुफ्त परिवहन सुविधा उपलबध करायी जा रही है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के टाॅल फ्री नंबर 1800-345-1950 पर काॅल कर एक कूपन कोड प्राप्त करना होगा।
उबेर एप्प पर इस कूपन कोड को डालने के बाद घर से पोलिंग बूथ तक की इंट्री करनी होगी। इस सेवा का उपयोग करने पर अधिकतम 120 रुपये तक की राशि मुफ्त होगी। शुल्क 120 रुपये से अधिक होने पर बढ़ी राशि का भुगतान मतदाता को करना होगा। कूपन कोड मतदाता के मोबाइल नंबर पर भेजा जायेगा। इसकी वैद्यता तीन नवंबर की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक रहेगी।