पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना समेत 17 जिलों की 94 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में पटना जिले की नौ सीटों के लिए मतदान हुआ। पटना जिले में वोटिंग का प्रतिशत 50.46 रहा।
वोटिंग में शहरी क्षेत्र के मतदाताओं का उत्साह कम दिखा। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 35.69 प्रतिशत जबकि फतुहा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 62.19 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मात्र 35.85 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला।
बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र - 60.34 प्रतिशत
दीघा विधानसभा क्षेत्र - 36.86 प्रतिशत
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र - 35.85 प्रतिशत
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र - 35.69 प्रतिशत
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र - 52.22 प्रतिशत
फतुहा विधानसभा क्षेत्र - 62.19 प्रतिशत
दानापुर विधानसभा क्षेत्र - 52.57 प्रतिशत
मनेर विधानसभा क्षेत्र - 61.16 प्रतिशत
फुलवारी विधानसभा क्षेत्र - 57.27 प्रतिशत

28 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान में पटना जिला की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में वोटिंग का प्रतिशत 55.81 था। यह दूसरे चरण से 5.35 प्रतिशत अधिक है।
मोकामा विधानसभा क्षेत्र - 53.95 प्रतिशत
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र - 53.75 प्रतिशत
मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र - 58.40 प्रतिशत
पालीगंज विधानसभा क्षेत्र - 54.82 प्रतिशत
बिक्रम विधानसभा क्षेत्र - 58.66 प्रतिशत