पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 41362 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का प्रतिशत 55.27 है। 2015 के विधानसभा चुनाव में इन जिलों में मतदान का प्रतिशत 56.17 था।
मतदान का प्रतिशत सर्वाधिक मुजफ्फरपुर जिले में 59.98 जबकि सबसे कम पटना जिले में 50.46 रहा। पश्चिमी चंपारण जिला के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान 63.62 प्रतिशत जबकि सबसे कम मतदान पटना जिला के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में 35.69 प्रतिशत हुआ।
पश्चिमी चंपारण जिला - (तीन विधानसभा क्षेत्र) - 59.69 प्रतिशत
पूर्वी चंपारण जिला - (छह विधानसभा क्षेत्र) - 56.75 प्रतिशत
शिवहर जिला - (एक विधानसभा क्षेत्र) - 56.04 प्रतिशत
सीतामढ़ी जिला - (तीन विधानसभा क्षेत्र) - 57.40 प्रतिशत
मधुबनी जिला - ( चार विधानसभा क्षेत्र) - 54.67 प्रतिशत
दरभंगा जिला - (पांच विधानसभा क्षेत्र) - 54.15 प्रतिशत
मुजफ्फरपुर जिला - (पांच विधानसभा क्षेत्र) - 59.98 प्रतिशत
गोपालगंज जिला - (छह विधानसभा क्षेत्र) - 55.09 प्रतिशत
सीवान जिला - (आठ विधानसभा क्षेत्र) - 51.88 प्रतिशत
सारण जिला - (दस विधानसभा क्षेत्र) - 54.15 प्रतिशत
वैशाली जिला - (छह विधानसभा क्षेत्र) - 54.52 प्रतिशत
समस्तीपुर जिला - (पांच विधानसभा क्षेत्र) - 56.02 प्रतिशत
बेगूसराय जिला - (सात विधानसभा क्षेत्र) - 58.82 प्रतिशत
खगड़िया जिला - (चार विधानसभा क्षेत्र) - 56.10प्रतिशत
भागलपुर जिला - (पांच विधानसभा क्षेत्र) - 54.85 प्रतिशत
नालंदा जिला - (सात विधानसभा क्षेत्र) - 51.06 प्रतिशत
पटना जिला - (नौ विधानसभा क्षेत्र) - 50.46 प्रतिशत