पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर (शनिवार) को है। इस चरण में 15 जिलों की 78 सीटों के लिए मतदान होगा। 1204 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 110 महिलाएं हैं । 2,35,54,071 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसस पहले के दोनों चरणों में 165 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में ही वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। लोकसभा सीट के लिए सात प्रत्याशी हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन विभाग ने निष्पक्ष एवं स्वस्थ चुनाव कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है। 33782 मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट के साथ पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्टेट काॅल सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संचालित रहेगा। मतदाता 1800-345-1950 पर काॅल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। जिला स्तरीय काॅल सेंटर 1950 पर भी डायल कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में टेलीफोन नंबर 0612-2215978 भी कार्यरत रहेगा। कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत सभी बूथों पर हैंड सेनिटाइजर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, दस्ताना एवं फेस शील्ड की व्यवस्था की गई है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान : बेतिया जिला के वाल्मीकिनगर, रामनगर (एससी सीट), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, मोतिहारी, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, चिरैया, ढाका, सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी, सुरसंड, परिहार, बथनाहा (एससी), रीगा।
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी, बिस्फी, लौकही, बाबूबरही, खजौली, हरलाखी, सुपौल, निर्मली, पिपरा, त्रिवेणीगंज (एससी), छतरपुर, अररिया, नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, जोकीहाट, सिकटी, किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधमन।
पूर्णिया, धमदाहा, रूपौली, बनमनखी (एससी), कसबा, बैसी, अमौर, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (एसटी), बरारी, कोढ़ा (एससी), मधेपुरा, सिंहेश्वर (एससी), आलमनगर, बिहारीगंज, सहरसा, महिषी, सोनबरसा, सिमरी बख्तियारपुर।
दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, मुजफ्फरपुर, कुरहनी, सकरा (एससी), बोचहां (एससी), औराई, गायघाट, वैशाली जिला के पातेपुर, महुआ, समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, वारिसनगर, कल्याणपुर (एससी)।