मुख्य समाचार

आयकर विभाग का सर्च अभियान

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने एक प्रमुख कोयला कारोबारी से जुड़े मामले में रानीगंज, आसनसोल, पुरुलिया और कोलकाता स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। गोपनीय सूचना के आधार पर यह तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान कई दस्तावेज मिले हैं। इनसे संकेत मिले हैं कि संबंधित समूह की कंपनियों ने कागजों में इक्विटी शेयरों का उल्लेख किए बिना 150 करोड़ रुपये का फर्जी निवेश किया था। इसमें से लगभग 145 करोड़ रुपये का निवेश निकाला गया था।  कंपनी ने तलाशी के दौरान इसे स्वीकार भी किया है। 

तलाशी में बड़ी संख्या में ऐसे दस्तावेज जब्त किए गए, जिसमें कोयला और रेत के व्यापार, स्पंज आयरन की बिक्री से नकदी दिखाया गया। जब्त दस्तावेजों से कोयले की ढुलाई और विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों पर बेहिसाब खर्च किए जाने के संकेत भी मिले हैं। तलाशी के दौरान लगभग 7.3 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और सोना-चांदी भी जब्त की गई। आगे की जांच जारी है।
 


संबंधित खबरें