पटना। तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती दस नवंबर को होगी। इसके लिए राज्य के 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं। मोतिहारी, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन केंद्र हैं। बांका, भागलपुर, नवादा, नालंदा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी और गोपालगंज में दो-दो केंद्र हैं। अन्य 25 जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र रहेंगे। पटना जिला में 14 विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती ए.एन. काॅलेज, पटना में होगी। मतगणना कार्य काॅलेज के 30 हाॅल में होगा।