मुख्य समाचार

कैप्टन समेत चार जवानों के शहीद होने पर सीएम मर्माहत   

पटना। मधेपुरा जिला के कैप्टन आशुतोष कुमार समेत चार जवानों के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे माछिल सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सभी शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रख जायेगा। पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
 


संबंधित खबरें