मुख्य समाचार

उपचुनाव परिणाम : वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर जदयू विजयी 

पटना। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू को जीत मिली है। इस सीट पर उपचुनाव सात नवंबर को और मतगणना दस नवंबर को हुई थी। जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार ने कांग्रेस के प्रवेश मिश्रा को 22539 मतों से पराजित किया। बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के बाद से यह सीट रिक्त थी। वे जदयू से ही सांसद थे। 

वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पश्चिमी चंपारण जिला के अंतर्गत है। जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को सात, जदयू और सीपीआईएमएल को एक-एक सीट मिली है। बीजेपी उम्मीदवार बेतिया, चनपटिया, नौतन, बगहा, लौरिया, नरकटियागंज एवं रामनगर सीट पर विजयी रहे। जदयू उम्मीदवार को वाल्मीकिनगर एवं सीपीआईएमएल को सिकटा विधानसभा सीट पर विजय मिली है। 


संबंधित खबरें