मुख्य समाचार

वित्त मंत्रालय ने बजट के लिए लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय आम बजट पेश करने से पहले उद्योग जगत, व्यापार संगठन और विशेषज्ञों से बजट पूर्व बैठक कर उनकी सलाह लेता रहा है। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए वित्त मंत्रालय को बजट पूर्व बैठकों को अलग तरह से करने के सुझाव मिल रहे हैं। लोगों के सुझाव के आधार पर यह फैसला किया गया है कि विभिन्न संस्थान एवं विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक अलग ई-मेल आईडी बनाई जाएगी, जहां लोग अपने सुझाव भेज सकेंगे। ई-मेल आईडी के लिए अलग से सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

आम लोग भी बजट बनाने की प्रक्रिया में भागीदार बन सके। इसके लिए भारत सरकार ने माई जीओवी प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। यह 15 नवंबर 2020 से लाइव हो जाएगा। इस पर लोग 2021-22 के बजट के लिए अपने विचार भेज सकेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। अगर किसी विषय पर जरूरी हुआ, तो संबंधित लोगों से उनके पंजीकृत ई-मेल और मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क भी किया जाएगा। यह पोर्टल 30 नवंबर 2020 तक सुझावों के लिए खुला रहेगा।
 


संबंधित खबरें