मुख्य समाचार

पटना जिला में पटाखों की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध

पटना। वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने पटना, गया और मुजफ्फरपुर जिलों में पटाखों की बिक्री एवं उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में पटना के डीएम कुमार रवि ने सभी एसडीओ एवं बीडीओ को सख्ती से निर्देश का पालन कराने के लिए कहा है। उन्होंने पटाखों की दुकानों पर विशेष नजर रखने एवं आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। 
 


संबंधित खबरें