मुख्य समाचार

शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का इस्तीफा 

पटना। नई सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। आज ही उन्होंने विभाग का कार्यभार संभाला था। कार्यभार संभालने के बाद वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल फागू चौहान ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

मेवालाल चौधरी ने 16 नवंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी। वे मुंगेर के तारापुर से जदयू विधायक हैं। उनपर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति (2010-15) रहने के दौरान सहायक प्राध्यापक एवं जूनियर साइंटिस्ट की नियुक्ति में बड़ी गड़बड़़ी करने का आरोप है। इस सबंध में सबौर थाने में केस भी दर्ज है। गुरुवार को मंत्री पद संभालने के बाद मेवालाल चौधरी ने कहा कि मेर ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 


संबंधित खबरें