पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित आठ सदस्यों को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलायी। कार्यक्रम परिषद् के उपभवन सभागार में हुआ। नवनिर्वाचित सदस्यों में देवेश चंद्र ठाकुर, नीरज कुमार, मदन मोहन झा, नवल किशोर यादव, केदार नाथ पांडेय, एनके यादव, सर्वेश कुमार एवं संजय कुमार सिंह हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
शपथ लेने वालों में जदयू, बीजेपी और सीपीआई से दो-दो, कांग्रेस और निर्दलीय से एक-एक सदस्य हैं। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हैं। रिक्त सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 22 अक्टूबर को हुआ था। नतीजे 12 नवंबर को जारी किए गए।
निर्वाचित सदस्यों में स्नातक कोटा में पटना से नीरज कुमार, दरभंगा से सर्वेश कुमार, तिरहुत से देवेश चंद्र ठाकुर एवं कोसी से डॉ एनके यादव हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पटना से नवल किशोर यादव, दरभंगा से डाॅ मदन मोहन झा, तिरहुत से संजय कुमार सिंह एवं सारण से केदार नाथ पांडे हैं। नए सदस्यों में