पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष रामलाल खेतान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर राज्य के उद्योग जगत की ओर से उनका अभिनंदन किया। साथ ही राज्य के औद्योगिक विकास में सरकार को सभी प्रकार के सकारात्मक सहयोग देने की अपनी वचनबद्धता को दोहराया।

दोनों डिप्टी सीएम ने राज्य के औद्योगिक परिदृश्य पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता राज्य में औद्योगिकरण की गति को तेज कर रोजगार के नये अवसर सृजित करना है। राज्य के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। इसका स्थायी समाधान राज्य में औद्योगिकरण के माध्यम से ही संभव है।