मुख्य समाचार

बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक दो दिसंबर को 

नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ ट्रेड (बीओटी) की बैठक दो दिसंबर को होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें मुख्य रूप से नई विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) (2021-26), घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को बढ़ाने के लिए रणनीति और उपायों पर विचार-विमर्श होगा। 

बीओटी एक ऐसा मंच है जो व्यापार और उद्योग जगत के साथ विचार-विमर्श तथा परामर्श का अवसर प्रदान करता है। बैठक में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव, नीति आयोग के सीईओ, सरकारी निकायों के प्रमुख, शीर्ष उद्योग संगठन एवं निर्यात संवर्द्धन परिषद के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
 


संबंधित खबरें