मुख्य समाचार

एमएसपी पर राज्य में धान की खरीद 31 मार्च तक

पटना। राज्य में धान खरीद कार्य 23 नवंबर से शुरू है। किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ लेने के लिए निबंधन ऑनलाइन  कराना होगा। इसके बाद वे अपनी पंचायत या प्रखंड स्थित पैक्स या व्यापार मंडल को बेच कर एमएसपी का लाभ उठा सकते हैं।     

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कहा है कि धान खरीद कार्य 31 मार्च तक जारी रहेगा। 2020-21 के लिए साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये एवं ए ग्रेड धान का 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान खरीद लक्ष्य को बढ़ाकर 45 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इससे पहले लक्ष्य 30 लाख मीट्रिक टन था। 


संबंधित खबरें