मुख्य समाचार

बहादुर सैनिकों के कल्याण के लिए करें अंशदान : सीएम 

पटना। देश के बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की है। उन्होंने फंड में अंशदान कर बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियां अमर है। वे अपने जान की बिना परवाह किए बिना राष्ट्र पर आए संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, ओएसडी गोपाल सिंह, सैनिक कल्याण के निदेशक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


संबंधित खबरें